Agri Commodity: एनसीडीईएक्स पर मसालों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले हफ्ते तेजी के बाद जीरे की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। NCDEX पर आज जीरे में लगभग 5% की गिरावट आई है। जीरे का जनवरी वायदा 23900 से नीचे फिसला है। 20 दिसंबर को जीरे के दाम 25700 तक पहुंचे थे।
