Palm Oil: जनवरी में भारत का पाम ऑयल इंपोर्ट दिसंबर की तुलना में लगभग 51% बढ़कर 766,384 मीट्रिक टन हो गया। जो सितंबर 2025 के बाद सबसे ज्यादा रहा है। फरवरी, मार्च में 8 लाख मीट्रिक टन इंपोर्ट संभव है। हालांकि सोयाबीन तेल का आयात 44% से अधिक घटकर 2.79 लाख टन हो गया , जो जून 2024 के बाद का सबसे निचला स्तर है। वहीं सन ऑयल तेल का आयात 23.8% घटकर 2.67 लाख टन हो गया।
