Paper Gold में ट्रेडिंग करने वालों कारोबारियों लिए अब एक अच्छी खबर है। इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट (Electronic Gold Receipts) में ट्रेड (Trade) करने वालों का ITC रिफंड अब नहीं अटकेगा। सीएनबीसी-आवाज़ को सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि वित्तमंत्रालय GST से जुड़े नियमों में ढील देने पर विचार कर रहा है। इस पर ज्यादा डिटेल जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ संवाददाता आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि EGRs में ट्रेड करना आसान किए जानें पर काम किया जा रहा है। EGRs में ट्रेडिंग पर राहत मिलेगी। इसमें GST नियमों में नरमी पर विचार किया जा रहा है। जिससे ITC रिफंड नहीं अटकेगा। ये प्रस्ताव SEBI ने दिया था जिस पर जल्द ही अमल होता नजर आ सकता है।