Petrol-Diesel Price Today in India: देश में 11 बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में 28 अप्रैल को कोई बदलाव नहीं है। कीमतें 27 अप्रैल के स्तर पर ही हैं। पेट्रोलियम कंपनियां हर रोज फ्यूल की नई कीमत जारी करती हैं। रेट सुबह 6 बजे जारी अपडेट किए जाते हैं। देश के अंदर फ्यूल के भाव में तेजी और गिरावट, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम में तेजी और गिरावट पर मुख्य रूप से निर्भर करती है। पेट्रोल-डीजल के बेस प्राइस में देश के अंदर फ्रेट चार्ज, टैक्स, डीलर कमीशन को जोड़कर फाइनल रिटेल सेलिंग प्राइस तय होता है। 28 अप्रैल को देश के 11 बड़े शहरों में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की कीमत कितनी है, आइए जानते हैं...