भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर आम आदमी की जेब और देश की अर्थव्यवस्था पर सीधा असर डालती हैं। इसी वजह से तेल विपणन कंपनियां (OMCs) रोजाना सुबह 6 बजे इन ईंधनों के दाम अपडेट करती हैं। दरअसल, भारत अपनी जरूरत का अधिकांश कच्चा तेल विदेशों से आयात करता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और रुपये-डॉलर की विनिमय दर में बदलाव का सीधा असर घरेलू पेट्रोल-डीजल के दामों पर पड़ता है। रोजाना दर तय करने की व्यवस्था से उपभोक्ताओं को ताजगी से सही और पारदर्शी कीमतों की जानकारी मिलती रहती है।
