Petrol-Diesel prices: आज हफ्ते के पांचवें दिन शुक्रवार को आम लोगों को राहत मिली है। आज लगातार दूसरे दिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई इजाफा नहीं किया है। बुधवार को पेट्रोल के रेट 85 पैसे और डीजल के दाम 75 से 85 पैसे तक बढ़ाए गए थे। कंपनियों ने लगातार 2 दिन रेट नहीं बढ़ाए हैं लेकिन बीते 18 दिनों में पेट्रोल का रेट 10 रुपये तक बढ़ चुका है। आइए जानते हैं आज के रेट..
