Russian Crude Price Cap: रूस के क्रूड ऑयल (Russian Crude Oil) के लिए 60 डॉलर प्रति बैरल की प्राइस लिमिट (Price Limit for Russian Oil) आज (5 दिसंबर) से लागू हो गई है। इस समझौते को Group of Seven (G7) देशों और ऑस्ट्रेलिया का समर्थन हासिल है। इसका मकसद ऑयल की बिक्री से रूस को होने वाली कमाई में कमी लाना है। इस साल फरवरी में यूक्रेन पर रूस के हमले शुरू होने के बाद अमेरिका, पश्चिमी देश और जापान ने रूस पर सख्त आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए थे। इसका असर रूस के एक्सपोर्ट पर पड़ा। लेकिन, रूस ने कुछ देशों को कम कीमत पर ऑयल बेचना शुरू कर दिया। इन देशों में चीन, इंडिया और तुर्की शामिल हैं।
