Windfall Tax: सरकार ने क्रूड ऑयल पर विंडफॉल टैक्स घटाकर ₹8,400 किया, नई दरें आज 1 मई से लागू

Windfall Tax: भारत सरकार ने पेट्रोलियम क्रूड पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में कटौती की है। एक नोटिफिकेशन के मुताबिक, सरकार ने पेट्रोलियम क्रूड के विंडफॉल टैक्स को 9,600 रुपये प्रति मैट्रिक टन से घटकार 8,400 रुपये प्रति मैट्रिक टन कर दिया है। नई दरें बुधवार 1 मई से लागू हो गई हैं

अपडेटेड May 01, 2024 पर 11:07 AM
Story continues below Advertisement
Windfall Tax: डीजल और ATF पर टैक्स को शून्य पर बरकरार रखा गया है

Windfall Tax: भारत सरकार ने पेट्रोलियम क्रूड पर लगने वाले अप्रत्याशित लाभ कर यानी विंडफॉल टैक्स में कटौती की है। एक नोटिफिकेशन के मुताबिक, सरकार ने पेट्रोलियम क्रूड के विंडफॉल टैक्स को 9,600 रुपये प्रति मैट्रिक टन से घटकार 8,400 रुपये प्रति मैट्रिक टन कर दिया है। नई दरें बुधवार 1 मई से लागू हो गई हैं। बता दें कि भारत सरकार हर 15 दिन पर दरों की समीक्षा करती हैं। डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर टैक्स को शून्य पर बरकरार रखा गया है। इससे पहले सरकार ने 16 अप्रैल को पेट्रोलियम क्रूड पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स को 6,800 रुपये प्रति मैट्रिक टन से बढ़ाकर 9,600 रुपये प्रति मैट्रिक टन कर दिया था।

क्या है Windfall Tax और कब पड़ता है भार

यह टैक्स तब लगाया जाता है जब किसी इंडस्ट्री को अप्रत्याशित रूप से यानी सामान्य से अधिक मुनाफा होता है और इसकी वजह कोई असामान्य घटना होती है जैसे कि युद्ध के समय तेल के भाव बढ़ जाएं तो इससे बढ़े मुनाफे पर यह टैक्स लगता है। आमतौर पर अगले अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेंचमार्क क्रूड के भाव प्रति बैरल 75 डॉलर से ऊपर पहुंच जाते हैं तो घरेलू स्तर पर कच्चे तेल पर विंडफाल टैक्स लगाया जाता है।

वहीं डीजल, एटीएफ और पेट्रोल के निर्यात पर यह टैक्स तब लगाया जाता है, जब प्रोडक्ट क्रैक्स यानी मार्जिन प्रति बैरल 20 डॉलर से ऊपर पहुंच जाता है। प्रोडक्ट क्रैक या मार्जिन कच्चे तेल और तैयार पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के भाव का अंतर है।


पहली बार जुलाई 2022 में लगाया गया था भारत में

भारत में पहली बार 1 जुलाई 2022 को विंडफाल टैक्स लगाया गया था। इस प्रकार भारत उन देशों में शामिल हो गया, जहां एनर्जी कंपनियों के सामान्य से अधिक मुनाफे पर टैक्स लगाया गया। उस समय, पेट्रोल और एटीएफ पर ₹6-₹6 प्रति लीटर ($12 प्रति बैरल) और डीजल पर ₹13 प्रति लीटर ($26 प्रति बैरल) का निर्यात शुल्क लगाया गया था। इसकी दरों को पिछले दो सप्ताह में तेल की औसत कीमतों के आधार पर हर दो हफ्ते पर समीक्षा की जाती है।

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 20 रुपये तक घटे

इस बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने भी आज से 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 20 रुपये तक कम कर दिये हैं। दिल्ली में दाम अब 19 रुपये घटकर 1745.50 रुपये हो गए हैं। कोलकाता में सिलेंडर के रेट 20 रुपये तक कम हुए। अब यहां सिलेंडर 1859 रुपये में मिलेगा। मुंबई में सिलेंडर 19 रुपये कम होकर 1698.50 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में सिलेंडर 1911 रुपये का हो गया है।

यह भी पढ़ें-  Gold Price Today: सोने से ज्यादा नीचे गिरी चांदी, गोल्ड के बाद सिल्वर की कीमतों में आ रहा है करेक्शन?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।