Windfall Tax: भारत सरकार ने पेट्रोलियम क्रूड पर लगने वाले अप्रत्याशित लाभ कर यानी विंडफॉल टैक्स में कटौती की है। एक नोटिफिकेशन के मुताबिक, सरकार ने पेट्रोलियम क्रूड के विंडफॉल टैक्स को 9,600 रुपये प्रति मैट्रिक टन से घटकार 8,400 रुपये प्रति मैट्रिक टन कर दिया है। नई दरें बुधवार 1 मई से लागू हो गई हैं। बता दें कि भारत सरकार हर 15 दिन पर दरों की समीक्षा करती हैं। डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर टैक्स को शून्य पर बरकरार रखा गया है। इससे पहले सरकार ने 16 अप्रैल को पेट्रोलियम क्रूड पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स को 6,800 रुपये प्रति मैट्रिक टन से बढ़ाकर 9,600 रुपये प्रति मैट्रिक टन कर दिया था।
