Commodity Market: कल की दमदार रैली के बाद आज कच्चा तेल में कमजोरी देखने को मिल रही है। हालांकि कच्चे तेल में ये गिरावट मुनाफावसूली के कारण आई है। बता दें कि कच्चे तेल के दाम एक महीने की ऊंचाई से गिरे है जबकि एक दिन में कच्चे तेल के दाम करीब 5% गिरे। ब्रेंट का भाव 77 डॉलर के नीचे फिसला है जबकि WTI में भी $74 के नीचे कारोबार कर रहा।
