भारतीय त्योहारी सीजन के दौरान खान-पान का एक अपना महत्व होता है। त्योहार के दौरान विशेष प्रकारों के व्यंजनों की पूरी श्रृंखला हमारे यहां होती है। इसकी वजह से त्योहारो के दौरान खान पान से जुड़ी कमोडिटीज के दामों में उछाल नजर आना भी आम बात हो गई है। इस बार दीपावली के पहले ही नवरात्रि और विजयादशमी के दौरान हर घर में उपयोग होने वाली चीनी के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। चीनी की दाम बढ़ने त्योहारी मिठास कम हो सकती है। इसको गंभीरता से लेते हुए सरकार ने दामों को काबू में लाने के लिए अतिरिक्त कोटा जारी किया है। इसके साथ ही व्यापारियों को अपना स्टॉक घोषित करने के निर्देश दिये हैं।
