Get App

गेहूं के ई-ऑक्शन का आज तीसरा ट्रांच, FCI बेचेगा 11.72 लाख टन गेहूं

आज खुले बाजार में गेहूं के ई-ऑक्शन का तीसरा ट्रांच है। केंद्र ने घोषणा की है कि वह गेहूं और गेहूं के आटे की कीमतों को कम करने के लिए खुले बाजार में अतिरिक्त 20 लाख टन गेहूं की बिक्री करेगा। आज FCI 11.72 लाख टन गेहूं बेचेगा। गेहूं की ई-नीलामी 620 डिपो से होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 22, 2023 पर 2:05 PM
गेहूं के ई-ऑक्शन का आज तीसरा ट्रांच, FCI बेचेगा 11.72 लाख टन गेहूं
तीसरी नीलामी का रिजर्व भाव 2150 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।

आज खुले बाजार में गेहूं के ई-ऑक्शन का तीसरा ट्रांच है। केंद्र ने घोषणा की है कि वह गेहूं और गेहूं के आटे की कीमतों को कम करने के लिए खुले बाजार में अतिरिक्त 20 लाख टन गेहूं की बिक्री करेगा। आज FCI 11.72 लाख टन गेहूं बेचेगा। गेहूं की ई-नीलामी 620 डिपो से होगी। तीसरी नीलामी का रिजर्व भाव 2150 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। बता दें कि FCI की बिक्री के बाद गेहूं की कीमतों में 20% तक की कमी आई है। अब कुल 50 लाख टन गेहूं खुले बाजार में बेचा जाएगा।

गेहूं की बिक्री जारी है !

खुले बाजार में गेहूं की नीलामी का तीसरा चरण है। तीसरी नीलामी के लिए FCI ने रिजर्व भाव घटाया है। रिजर्व भाव 2350 से घटाकर 2150रुपये प्रति क्विंटल किया है। 2 नीलामियों में 12.98 लाख टन गेहूं की बिक्री हुई है।

महंगाई पर लगेगा अंकुश !

सब समाचार

+ और भी पढ़ें