Get App

Turmeric Price In 2025:1 महीने की ऊंचाई पर हल्दी का भाव, नए साल में कैसे रहेंगे दाम, क्या आने वाली है बहुत बड़ी तेजी?

हल्दी की कीमतों में एक बार फिर तेजी लौटी है। NCDEX पर हल्दी का भाव 1 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गयाहै। हल्दी का अप्रैल वायदा 14,400 के पार निकला है। बता दें कि हल्दी की कीमतों में लगातार दूसरे महीने तेजी जारी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 30, 2024 पर 3:47 PM
Turmeric Price In 2025:1 महीने की ऊंचाई पर हल्दी का भाव, नए साल में कैसे रहेंगे दाम, क्या आने वाली है बहुत बड़ी तेजी?
हल्दी की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में इसकी कीमतों में 7 फीसदी का उछाल देखने को मिला। जबकि 1 महीने में इसमें 6 फीसदी की तेजी आई।

Turmeric Price In 2025: हल्दी की कीमतों में एक बार फिर तेजी लौटी है। NCDEX पर हल्दी का भाव 1 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गयाहै। हल्दी का अप्रैल वायदा 14,400 के पार निकला है। बता दें कि हल्दी की कीमतों में लगातार दूसरे महीने तेजी जारी है। वहीं नवंबर में हल्दी के दाम 5% से ज्यादा चढ़े थे जबकि दिसंबर में अब तक इसमें 4.50% से ज्यादा की तेजी आई है।

हल्दी की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में इसकी कीमतों में 7 फीसदी का उछाल देखने को मिला। जबकि 1 महीने में इसमें 6 फीसदी की तेजी आई। वहीं जनवरी 2024 से अब तक हल्दी में 2 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। वहीं 1 साल में यह 2 फीसदी चढ़ा है।

1500 रुपये की बढ़त संभव

NCDEX टर्मरिक कमिटी के मेंबर पुनम चंद गुप्ता का कहना है कि अच्छे मौसम के चलते हल्दी की फसल अच्छी रही है। हालांकि कुछ एरिया में ज्यादा बारिश के कारण 15-20 फीसदी फसल खराब हुई है लेकिन ऑलओवर हल्दी की फसल को देखें तो आने वाली फसल काफी अच्छी रहने वाली है। पिछले कुछ दिनों में हल्दी के एक्सपोर्ट में कमी आई थी लेकिन नए साल में एक्सपोर्ट में भी बढ़त की उम्मीद है। रमजान और घरेलू मांग में बढ़त के चलते आने वाला साल हल्दी के लिए 2024 से बेहतर रह सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें