Get App

कमजोर डॉलर ने बढ़ाई सोने की चमक, एक्सपर्ट से जानें कीमतों में और कितनी तेजी की उम्मीद

अविनाश गुप्ता का कहना है कि फिजिकल गोल्ड में डिमांड कमी आई है, लेकिन मार्च में पिछले साल से वॉल्यूम में 10-12% की ग्रोथ आई है। अप्रैल में अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी बढ़ेगी। गोल्ड ज्वेलरी के खरीदार सरप्राइज कर सकते हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 22, 2025 पर 8:50 AM
कमजोर डॉलर ने बढ़ाई सोने की चमक,  एक्सपर्ट  से जानें कीमतों में और कितनी तेजी की उम्मीद
MCX पर सोने की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में सोना 2 फीसदी उछला है जबकि 1 महीने में इसमें 3 फीसदी का उछाल आया।

सोने का गोल्डन रन जारी है। कमजोर डॉलर और जियोपॉलिटिकल संकट से कीमतों में उछाल देखने को मिला जिसके चलते सोना रिकॉर्ड हाई पर हाई बनाता नजर आया। 2025 में सोने की शुरुआत 2650 डॉलर प्रति औंस के आसपास हुई और अब तक हमने सोने में 3050 डॉलर प्रति औंस का ऑल टाइम हाई के प्राइस भी बनते देखे है। दरअसल, जियो पॉलिटिकल टेंशन से सोने की कीमतों में तेजी आई है। सेफ हेवन खरीदारी बढ़ने से सोने की कीमतों को सपोर्ट मिला है। ट्रंप टैरिफ को लेकर भी बाजार चिंतित है। 2 अप्रैल से ट्रंप रेसिप्रोकल टैरिफ लगाएंगे।

वहीं अमेरिकी फेड के नरम रुख से भी सोने को सपोर्ट मिला। अमेरिका में दरों घटने को लेकर अनिश्चितता है। बाजार को अमेरिका में महंगाई बढ़ने की आशंका है। बाजार को अमेरिका में मंदी आने की भी आशंका है। डॉलर में कमजोरी से भी कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। सेंट्रल बैंकों की खरीद से भी कीमतों में तेजी आई ।

MCX पर सोने की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में सोना 2 फीसदी उछला है जबकि 1 महीने में इसमें 3 फीसदी का उछाल आया। वहीं जनवरी 2025 से अब तक सोने ने 16 फीसदी की तेजी दिखाई है। जबकि 1 साल में इसमें 32 फीसदी का उछाल आया है।

GJC के वीसी अविनाश गुप्ता का कहना है कि फिजिकल गोल्ड में डिमांड कमी आई है, लेकिन मार्च में पिछले साल से वॉल्यूम में 10-12% की ग्रोथ आई है। अप्रैल में अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी बढ़ेगी। गोल्ड ज्वेलरी के खरीदार सरप्राइज कर सकते हैं। सोने में वॉल्यूम में लगभग 2-3% का शॉर्ट फॉल हुआ । सोने में वैल्यू टर्म में 25-30% की ग्रोथ आई है। कंज्यूमर 22 कैरेट से 18 कैरेट में शिफ्ट हो रहे हैं। SIP में निवेश करने का सही तरीका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें