Get App

Commodiy Market: खाने के तेल की पैकिंग को लेकर ऐसा क्या हुआ जो सरकार को लिखनी पड़ी चिट्ठी, जाने क्या है पूरा मामला

SEA ने खाने के तेल की अलग अलग पैकेजिंग के मुद्दे पर सरकार को चिट्ठी लिखी है। Solvent Extractors Association of India ने खाने के तेल के पैकेज को स्टैंडराइज करने की अपील की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 09, 2025 पर 1:04 PM
Commodiy Market: खाने के तेल की पैकिंग को लेकर ऐसा क्या हुआ जो सरकार को लिखनी पड़ी चिट्ठी, जाने क्या है पूरा मामला
इंटरनेशनल मार्केट में खाने के तेल की कीमतों में गिरावट दिख रही है। चाहे पाम हो या फिर सोयाबीन सभी में दबाव है।

द सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (Solvent Extractors Association of India)  यानी SEA ने खाने के तेल की अलग- अलग पैकेजिंग के मुद्दे पर सरकार को चिट्ठी लिखी है।  द सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया ने सरकार को चिट्ठी लिख खाने के तेल के पैकेज को स्टैंडराइज करने की अपील की है। SEA के मुताबिक अलग-अलग वजन की पैकेजिंग खाने का तेल बिक रहा है। 800, 810, 850, 870 ग्राम की पैकेजिंग में बिक्री हो रही है। SEA का कहना है कि वजन में इतना अंतर लोगों में भ्रम पैदा करता है। इससे तेल का सही दाम भी तय करना मुश्किल है। सरकार इस तरह की पैकेजिंग को रोके। स्टैंडर्ड पैकेजिंग को जरूरी बनाने की अपील की है।

खाने के तेल पर दिखा टैरिफ का असर

इंटरनेशनल मार्केट में खाने के तेल की कीमतों में गिरावट दिख रही है। चाहे पाम हो या फिर सोयाबीन सभी में दबाव है। पाम ऑयल 4200 रिंग्गित तक फिसला है। 2 अप्रैल को सोयाबीन का भाव 4500 रिंग्गित के पार थे। सनफ्लावर ऑयल 2025 के हाई से 4% गिरा। सनफ्लावर ऑयल 325 डॉलर प्रति टन के नीचे फिसला है।2025 के हाई से सरसों का भाव 5% गिरा है। सरसों का भाव 530 यूरो/टन के नीचे फिसला। 2025 के हाई से सोयाबीन 7% से ज्यादा गिरा। फरवरी में सोयाबीन$1075/बुशेल तक पहुंचा था।

 SEA के डॉ. बी. वी. मेहता ने कहा कि बाजार में तय सीमा से कम तेल की बिक्री हो रही है । 1 लीटर के पैकेट में 910 ग्राम से लेकर 800 ग्राम तक तेल बिक रहा है। उनका कहना है कि कम मात्रा में तेल मिलना लोगों के साथ धोखा है रहा है। हमारी अपील है कि सरकार इन कंपनियों के खिलाफ जल्द से जल्द एक्शन लें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें