उद्योगपति गौतम अदाणी की अगुआई वाले अदाणी ग्रुप (Adani Group) की नजर अब दिवालिया हो चुके जेपी ग्रुप (Jaypee Group) की संपत्तियों पर है। यह जेपी ग्रुप के रियल एस्टेट्स और सीमेंट यूनिट को खरीदने पर विचार कर रहा है। इन एसेट्स के लिए अदाणी ग्रुप करीब 1 अरब डॉलर (करीब 8,300 करोड़ रुपये) तक की बोली लगा सकता है। जेपी ग्रुप के रियल्टी एसेट्स दिल्ली-NCR में फैले हुए हैं, जिसमें कई प्रीमियम अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स, विला और गोल्फ कोर्स आदि शामिल है। अदाणी ग्रुप अगर यह बोली लगाता है तो वह इसके साथ ही देश के सबसे बड़े प्रॉपर्टी में भी एंट्री कर जाएगा।
