Ashok Leyland Q1:कमर्शियल व्हीकल बनाने वाली कंपनी अशोक लीलैंड ने शुक्रवार, 21 जुलाई को 30 जून 2023 को खत्म हुई तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जिसके मुताबिक इस अवधि में कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 747 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 576.42 करोड़ करोड़ रुपये पर रहा है। जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के दौरान, हिंदुजा समूह की इस फ्लैगशिप कंपनी ने 68.05 करोड़ रुपए का मुनाफा हासिल किया था।
