Get App

Bajaj Electricals Q4 Result : मार्च तिमाही में 34% बढ़ा मुनाफा, 4 रुपये के डिविडेंड का ऐलान

मार्च तिमाही में Bajaj Electricals का नेट प्रॉफिट 34.08 फीसदी बढ़कर 51.85 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 38.67 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। कंपनी के बोर्ड ने 200 फीसदी के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड May 23, 2023 पर 4:51 PM
Bajaj Electricals Q4 Result : मार्च तिमाही में 34% बढ़ा मुनाफा, 4 रुपये के डिविडेंड का ऐलान
बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals) ने आज मंगलवार को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है।

बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals) ने आज मंगलवार को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 34.08 फीसदी बढ़कर 51.85 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 38.67 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। कंपनी के बोर्ड ने 200 फीसदी के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। शेयरधारकों को वित्त वर्ष 2022-23 में 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 4 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने बताया कि कंपनी का ऑपरेशन से होने वाला राजस्व बढ़कर 1473.54 करोड़ रुपये हो गया, जो मार्च 2022 तिमाही में 1293.26 करोड़ रुपये था। इस दौरान कुल खर्च 1,442.73 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1,299.61 करोड़ रुपये था। बजाज इलेक्ट्रिकल्स की कुल आय मार्च 2023 तिमाही में 12.3 फीसदी बढ़कर 1,522.11 करोड़ रुपये हो गई।

अलग-अलग सेगमेंट का कैसा रहा प्रदर्शन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें