Get App

Berger Paints Q2 results: नेट प्रॉफिट 33% बढ़कर हुआ 292 करोड़ रुपये, रेवन्यू में 3.6% का इजाफा

Berger Paints को वित्त वर्ष 2023-24 की सितंबर तिमाही यानी कि दूसरी तिमाही में 292.13 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा हुआ। जो कि पिछले साल पहले की दूसरी तिमाही से 33 प्रतिशत अधिक है। कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवन्यू Q2FY24 में 3.6 प्रतिशत बढ़कर 2767.3 करोड़ रुपये हो गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 02, 2023 पर 3:32 PM
Berger Paints Q2 results: नेट प्रॉफिट 33% बढ़कर हुआ 292 करोड़ रुपये, रेवन्यू में 3.6% का इजाफा
Berger Paints के सीईओ ने कहा कि त्योहारी सीजन में देरी और सितंबर में बारिश के कारण टॉपकोट, खासकर एक्सटीरियर कोटिंग्स की बिक्री पर भारी असर पड़ा

Berger Paints Share Price: बर्जर पेंट्स (Berger Paints) ने आज 2 नवंबर को चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजे जारी कर दिये। कंपनी को सितंबर तिमाही यानी कि दूसरी तिमाही में 292.13 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा हुआ। जो कि एक साल पहले की समान तिमाही से 33 प्रतिशत अधिक है। Q2FY24 में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवन्यू 3.6 प्रतिशत बढ़कर 2767.3 करोड़ रुपये हो गया। दूसरी तिमाही में कंपनी की Ebitda 473.65 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 30.4 प्रतिशत अधिक है। दोपहर 2.04 बजे स्टॉक नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर स्टॉक 546.9 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद से 0.56 प्रतिशत कम है।

बर्जर पेंट्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिजीत रॉय (Berger Paints managing director and chief executive officer Abhijit Roy) ने कहा, "डेकोरेटिव सेगमेंट में हमारी वॉल्यूम ग्रोथ कम वैल्यू ग्रोथ के साथ डबल डिजिट में रही है। इस तिमाही के दौरान लो-एंड और कमोडिटी आइटम की बिक्री अधिक रही।" उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में देरी और सितंबर में बारिश के कारण टॉपकोट, खासकर एक्सटीरियर कोटिंग्स की बिक्री पर भारी असर पड़ा।

सिर्फ 3 दिनों में एक एक्सपर्ट ने 6% से ज्यादा रिटर्न कमाया, आज पोलीकैब, बायोकॉन और CESC सहित 7 स्टॉक्स पर दी खरीदारी की राय

सीईओ ने कहा, जनरल इंडस्ट्रियल और पाउडर कोटिंग्स वर्टिकल में मजबूत वैल्यू ग्रोथ देखने को मिली। रॉय ने कहा, "हम नेटवर्क विस्तार और डिजिटल इनीशिएटिव को लागू करने का काम जारी रखेंगे। जिसका फायदा आने वाले महीनों में देखने को मिलेगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें