इंटीग्रेटेड थर्ड पार्टी लॉजिस्टिक्स सर्विस प्रोवाइडर Delhivery का चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में शुद्ध घाटा 50 प्रतिशत से भी अधिक घटकर 103 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी के रेवेन्यू में इस दौरान 8 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 1,941.7 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में Delhivery का घाटा 254 करोड़ रुपये का रहा था और रेवेन्यू 1,796 करोड़ रुपये था। शेयर बाजारों को कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, Delhivery के एक्सप्रेस पार्सल शिपमेंट का वॉल्यूम सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़ा। यह पिछले वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही के 16.1 करोड़ से बढ़कर सितंबर 2023 तिमाही में 18.1 करोड़ हो गया।
