KFC और Pizza Hut चेन की ऑपरेटर देवयानी इंटरनेशनल लिमिटेड (Devyani International Limited) ने वित्त वर्ष 2023-24 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही (Q3FY24) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड बेसिस पर मुनाफा दिसंबर 2023 तिमाही में एक साल पहले के मुकाबले 87 प्रतिशत घटकर 9.6 करोड़ रुपये रह गया। इस दौरान रेवेन्यू 6.6 प्रतिशत बढ़कर 843 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 791 करोड़ रुपये था। कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि दिसंबर 2023 तिमाही में EBIDTA 17 प्रतिशत गिरकर 146 करोड़ रुपये रहा।
