ESCORTS KUBOTA Q1 Result : ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी एस्कॉर्ट्स कुबोटा (ESCORTS KUBOTA) ने इस महीने की पहली तारीख यानी 1 अगस्त को वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजे जारी कर दिये हैं। पहली तिमाही कंपनी के अच्छी नजर आई। इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ गया। जबकि कंपनी की आय में भी इजाफा देखने को मिला। आंकड़ों पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर बढ़कर 290 करोड़ रुपये हो गया। जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 141 करोड़ रुपये रहा था। इसके साथ ही पहली तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय भी सालाना आधार पर बढ़कर 2,355 करोड़ रुपये हो गई। जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 2,032 करोड़ रुपये रही थी।
