Get App

HINDALCO Q1 RESULT: मुनाफा घटकर 600 करोड़, आय बढ़कर 19,904 करोड़ रुपये

Hindalco Industries Limited ने को वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में 600 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। जबकि इसके 588 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। हिंडाल्को की आय पहली तिमाही के दौरान 19,904 करोड़ रुपये रही जिसके 16,948 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। हालांकि हिंडाल्को के मुनाफे में सालाना आधार पर गिरावट देखने को मिली

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Aug 08, 2023 पर 2:26 PM
HINDALCO Q1 RESULT: मुनाफा घटकर 600 करोड़, आय बढ़कर 19,904 करोड़ रुपये
Hindalco Industries का शेयर एनएसई पर 2.16 बजे के करीब 2.28 प्रतिशत या 10.60 रुपये गिरकर 454.25 रुपये के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया

HINDALCO Q1 RESULT: हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Hindalco Industries Limited) ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के लिए वित्तीय नतीजों का ऐलान कर दिया। पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा स्ट्रीट के अनुमान से ज्यादा रहा। कंपनी की आय विश्लेषकों की उम्मीद से कहीं ज्यादा नजर आई। वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में हिंडाल्को को 600 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। जबकि इसके 588 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं पहली तिमाही के दौरान हिंडाल्को की आय 19,904 करोड़ रुपये रही जिसके 16,948 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। हालांकि सालाना आधार पर नजर डालें तो हिंडाल्को के मुनाफे में गिरावट देखने को मिली।

मुनाफा सालाना आधार पर हुआ आधा

सालाना आधार पर वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा घटकर 600 करोड़ रुपये रहा। जबकि वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1,448 करोड़ रुपये रहा था।

सालाना आधार पर वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में कंपनी की आय बढ़कर 19,904 करोड़ रुपये रही। जबकि वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 19,518 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें