Get App

INDIAN OIL Q1 RESULT: मुनाफा बढ़कर 13,750.4 करोड़, आय घटकर रही 1.98 लाख करोड़ रुपये

INDIAN OIL का वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में मुनाफा 13,750.4 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 13,492 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। कंपनी की आय पहली तिमाही के दौरान 1.98 लाख करोड़ रुपये रही जबकि इसके 1.97 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। कंपनी का EBITDA पहली तिमाही में 22,163 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 21,757 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 28, 2023 पर 3:30 PM
INDIAN OIL Q1 RESULT: मुनाफा बढ़कर 13,750.4 करोड़, आय घटकर रही 1.98 लाख करोड़ रुपये
INDIAN OIL की EBITDA मार्जिन तिमाही आधार पर बढ़कर 11.2% रही। जबकि पिछली तिमाही में कंपनी की EBITDA मार्जिन 7.6% रही थी

ऑयल एंड गैस सेक्टर की दिग्गज सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Indian Oil Corporation Limited (IOCL) ने आज 28 जुलाई को वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के लिए अपने नतीजे जारी कर दिये। पहली तिमीह के दौरान कंपनी के मुनाफे में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। जबकि कंपनी की आय में कमी नजर आई है। वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 13,750.4 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 13,492 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। पहली तिमाही के दौरान कंपनी की आय 1.98 लाख करोड़ रुपये रही जबकि इसके 1.97 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान था।

वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में कंपनी का EBITDA 22,163 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 21,757 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। पहली तिमाही के दौरान कंपनी की EBITDA मार्जिन 11.2% रही जबकि इसके 11% रहने का अनुमान था।

तिमाही आधार पर मुनाफा बढ़ा, आय घटी

कुल मिलाकर तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में इजाफा देखने को मिला। इसका मुनाफा बढ़कर 13,750.4 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 10,058 करोड़ रुपये रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें