Indraprastha Gas Ltd Q3 Results: इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने 25 जनवरी को वित्त वर्ष 2023-24 की दिसंबर तिमाही (Q3FY24) के लिए वित्तीय नतीजे जारी किए। कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा तिमाही के दौरान 42 प्रतिशत बढ़कर 475.45 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की अवधि में मुनाफा 334.06 करोड़ रुपये रहा था। वहीं सितंबर 2023 तिमाही में मुनाफा 552.67 करोड़ रुपये था। दिसंबर 2023 तिमाही के दौरान IGL का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 4 प्रतिशत गिरकर 3926.19 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 4089.03 करोड़ रुपये रहा था।
