Get App

IOC Q2 RESULT: मुनाफा घटकर 12,967 करोड़, आय गिरकर हुई 1.80 लाख करोड़ रुपये

IOC Q2 RESULT: Indian Oil Corporation Ltd (IOC) का वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में मुनाफा तिमाही आधार पर घटकर 12,967 करोड़ रुपये रहा। वहीं पिछली तिमाही में कंपनी को 13,750 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। हालांकि दूसरी तिमाही में इसके 11,171 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Oct 31, 2023 पर 2:53 PM
IOC Q2 RESULT: मुनाफा घटकर 12,967 करोड़, आय गिरकर हुई 1.80 लाख करोड़ रुपये
Indian Oil Corporation की आय वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में घटकर 1.80 लाख करोड़ रुपये रही। हालांकि इसके 2.12 लाख करोड़ रुपये रहने की उम्मीद थी

IOC Q2 RESULT: भारत में तेल सेक्टर की दिग्गज कंपनियों में शुमार होने वाली सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Indian Oil Corporation Ltd (IOC) ने आज यानी 31 अक्टूबर 2023 को वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजों का ऐलान कर दिया। कंपनी का मुनाफा अनुमान से ज्यादा रहा लेकिन पिछली तिमाही से कम रहा। जबकि कंपनी की आय अनुमान से कम रही और पिछली तिमाही से भी कम रही। दूसरी तिमाही के दौरान ऑयल मार्केटिंग कंपनी को 12,967 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। वहीं सितंबर तिमाही में कंपनी की आय 1.80 लाख करोड़ रुपये रही। मुनाफा और आय घटने के बावजूद कंपनी ने 5 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान भी किया।

वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा तिमाही आधार पर घटकर 12,967 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 11,171 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं पिछली तिमाही यानी कि पहली तिमाही में कंपनी को 13,750 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

MCX का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Prabhudas Lilladher के 3 एफएंडओ कॉल्स देंगे मोटा मुनाफा

तिमाही आधार पर कंपनी की आय वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में घटकर 1.80 लाख करोड़ रुपये रही। जबकि इसके 2.12 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं पिछली तिमाही यानी कि पहली तिमाही में कंपनी की आय 1.97 लाख करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें