IRCTC Q2 Results: आईआरसीटीसी के लिए चालू वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2022 शानदार रही। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 42.54 फीसदी बढ़ कर 226.03 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सितंबर 2022 तिमाही में ऑपरेशनल रेवेन्यू भी सालाना आधार पर दोगुने के करीब 805.80 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि तिमाही आधार पर यानी जून 2022 तिमाही के मुकाबले आईआरसीटीसी के नतीजे फीके रहे। अप्रैल-जून 2022 तिमाही के मुकाबले अगली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 7.94 फीसदी गिरा है जबकि रेवेन्यू में 5.49 फीसदी की कमी आई है। आज बेहतर नतीजे की उम्मीद में इसके शेयर करीब 1.46 फीसदी की बढ़त के साथ 758.90 रुपये के भाव (IRCTC Share Price) पर बंद हुए हैं।
