Get App

Jyothy Labs का शेयर 19% उछला, पहली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 102% बढ़ने से रॉकेट बना स्टॉक

Jyothy Labs ने 25 जुलाई को वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही के लिए अपने नतीजे जारी करते हुए मुनाफे में 101.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। कंपनी ने जून में समाप्त तिमाही के लिए 96.25 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। जबकि पिछले साल की पहली तिमाही में कंपनी को 47.73 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 25, 2023 पर 12:47 PM
Jyothy Labs का शेयर 19% उछला, पहली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 102% बढ़ने से रॉकेट बना स्टॉक
Jyothy Labs का शेयर दोपहर 12.24 बजे के करीब एनएसई पर 19.20 प्रतिशत या 46.55 रुपये बढ़कर 289 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। ये स्टॉक अपने 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर के करीब पहुंच गया

Jyothy Labs share price: ज्योति लैब्स (Jyothy Labs) ने मंगलवार 25 जुलाई को वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही के लिए अपने नतीजे जारी कर दिये। पहली तिमाही में कंपनी के मुनाफे में जोरदार उछाल देखने को मिला। ज्योति लैब्स ने जून में समाप्त तिमाही के लिए 96.25 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। ये मुनाफा एक साल पहले समान अवधि के लिए दर्ज किए गए 47.73 करोड़ रुपये के मुनाफे से 101.6 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने ऑपरेशन से कंसोलिडेटेड आय में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। कंपनी की आय एक साल पहले के 597.20 करोड़ रुपये से बढ़कर 687.10 करोड़ रुपये रही।

कंपनी ने इनवेस्टर प्रजेंटेशन में कहा कि ऑपरेटिंग EBITDA में भी पहली तिमाही में वृद्धि देखने को मिली। पिछले वर्ष की समान अवधि के 10 प्रतिशत (59.8 करोड़ रुपये) के मुकाबले अबकी बार ऑपरेटिंग EBITDA 17.1% (117.4 करोड़ रुपये) रहा। जिसमें सालाना आधार पर 96.3 प्रतिशत की वृद्धि नजर आई है।

वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही मे A&P खर्च पिछले वर्ष की समान अवधि के 45 करोड़ रुपये की तुलना में 50.4 करोड़ रुपये रहा। इसमें सालाना आधार पर 11.9 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें