Get App

KPIT Technologies Q1 results: मुनाफे में 53% का इजाफा, रेवन्यू में 60% की बढ़ोत्तरी

KPIT Technologies का वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही के लिए शुद्ध मुनाफा सालाना 53.37 प्रतिशत बढ़कर 134.43 करोड़ रुपये हो गया। तिमाही आधार पर कंपनी का शुद्ध मुनाफा 20.48 प्रतिशत बढ़ गया। कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवन्यू पिछले वर्ष की तुलना में 60 प्रतिशत और पिछली तिमाही की तुलना में 7.89 प्रतिशत बढ़कर 1,097 करोड़ रुपये हो गया

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 25, 2023 पर 4:34 PM
KPIT Technologies Q1 results: मुनाफे में 53% का इजाफा, रेवन्यू में 60% की बढ़ोत्तरी
KPIT Technologies ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए प्रत्येक 10 रुपये के इक्विटी शेयर पर 2.65 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया

KPIT Technologies Share Price : केपीआईटी टेक्नोलॉजीज (KPIT Technologies) का 30 जून को समाप्त पहली तिमाही के लिए शुद्ध मुनाफा सालाना 53.37 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 134.43 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी एक एक ऑटो उद्योग-केंद्रित सॉफ्टवेयर और इंजीनियरिंग फर्म है। इसके मुनाफे में यह मजबूत वृद्धि ऐसे समय में आई है जब आईटी सेवा सेक्टर कुल मिलाकर विभिन्न आर्थिक बाधाओं का सामना कर रहा है। बीएसई फाइलिंग के अनुसार कंपनी का शुद्ध मुनाफा पिछली तिमाही से 20.48 प्रतिशत बढ़ गया। जबकि ऑपरेशन से इसका कंसोलिडेटेड रेवन्यू पिछले वर्ष की तुलना में 60 प्रतिशत और पिछली तिमाही की तुलना में 7.89 प्रतिशत बढ़कर वित्त वर्ष 2024 की जून तिमाही में 1,097 करोड़ रुपये हो गया।

इस अवधि के लिए कंपनी की ऑर्डर बुक 1900 करोड़ डॉलर रही। इसमें स्ट्रटेजिक अकाउंट्स, मिडलवेयर और आर्किटेक्चर, इलेक्ट्रिक पावरट्रेन और कनेक्टेड वाहन शामिल थे।

भौगोलिक रूप से देखें तो कंपनी की सालाना ग्रोथ का नेतृत्व यूके और यूरोप ने किया। इसमें 105 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। इसके बाद अमेरिका में 41 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई और शेष विश्व में 26 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली।

Q1 के लिए EBIT मार्जिन Q4FY23 के 14.9 प्रतिशत से बढ़कर 15.9 प्रतिशत हो गया। कंपनी की प्रति शेयर मूल आय (EPS) जून तिमाही में बढ़कर 4.95 रुपये हो गई, जो मार्च तिमाही में 4.13 रुपये थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें