L&T Technology Share Price: एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेस (L&T Technology Services) ने आज यानी कि मंगलवार 17 अक्टूबर को वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिये। कंपनी का इस तिमाही में मुनाफा बढ़ा। इसके साथ ही कंपनी की आय में भी इजाफा देखने को मिला है। कंपनी के अच्छे नतीजों से उत्साहित होकर बोर्ड ने निवेशकों को भी तोहफा देने का मन बनाया। निवेशकों के लिए प्रति शेयर 17 रुपये का अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी को दूसरी तिमाही में 316 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ जबकि कंपनी की आय भी बढ़कर 2,136 करोड़ रुपये पहुंच गई।
