L&T Finance Q4 results: एनबीएफसी सेक्टर की प्रमुख कंपनी, एलएंडटी फाइनेंस ने शनिवार 27 अप्रैल को वित्त वर्ष 2024 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उस 553.88 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के मुकाबले 10.54 अधिक है। हालांकि पिछली दिसंबर तिमाही के मुकाबले कंपनी के मुनाफे में 13.5 फीसदी की गिरावट आई है। पूरे वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 43 फीसदी बढ़कर 2,320 करोड़ रुपये रहा।
