Get App

Nestle India Q2 Results: सितंबर तिमाही में शुद्ध मुनाफा घटकर ₹899 करोड़, रेवेन्यू में इजाफा

Nestle India Q2 Result: कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि सितंबर 2024 तिमाही में उसके खर्च बढ़कर 4090 करोड़ रुपये के रहे, जो एक साल पहले 3954.49 करोड़ रुपये के थे। सितंबर 2024 के आखिर तक नेस्ले इंडिया में प्रमोटर्स के पास 62.76 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी का मार्केट कैप 2.29 लाख करोड़ रुपये है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 17, 2024 पर 4:14 PM
Nestle India Q2 Results: सितंबर तिमाही में शुद्ध मुनाफा घटकर ₹899 करोड़, रेवेन्यू में इजाफा
17 अक्टूबर को नेस्ले इंडिया के शेयर में गिरावट है।

Nestle India July-September Quarter Result: मैगी, किटकैट, नैस्कैफे प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरर नेस्ले इंडिया ने जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिए हैं। तिमाही के दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 1.33 प्रतिशत बढ़कर 5104 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 5036.82 करोड़ रुपये था। शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर मामूली तौर पर कम होकर 899.49 करोड़ रुपये हो गया, जो सितंबर 2023 तिमाही में 908 करोड़ रुपये था।

17 अक्टूबर को नेस्ले इंडिया शेयर में गिरावट है। बीएसई पर शेयर सुबह बढ़त के साथ 2482.50 रुपये पर खुला। लेकिन फिर यह लाल निशान में आया और पिछले बंद भाव से लगभग 4 प्रतिशत गिरकर 2364.80 रुपये के लो तक गया। कारोबार खत्म होने पर शेयर 3 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ 2379.70 रुपये पर सेटल हुआ।

FY25 की पहली छमाही के क्या रहे आंकड़े

Nestle India के अप्रैल-सितंबर 2024 छमाही के नतीजों की बात करें तो इस अवधि में कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 2.29 प्रतिशत बढ़कर 9917.95 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 9695.35 करोड़ रुपये था। शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा इस छमाही में सालाना आधार पर 2.46 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1646 करोड़ रुपये हो गया, जो सितंबर 2023 छमाही में 1606.42 करोड़ रुपये था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें