भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने सितंबर 2023 तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं। सितंबर 2023 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर कंपनी का शुद्ध मुनाफा पिछले साल की तुलना में 67% बढ़कर 3,452 करोड़ रुपये हो गया। स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल्स की मजबूत बिक्री का इसमें अहम योगदान रहा। एक साल पहले सितंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 2068 करोड़ रुपये था। वहीं स्टैंडअलोन रेवेन्यू सालाना आधार पर 17 प्रतिशत बढ़कर 25773 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में रेवेन्यू 22105 करोड़ रुपये था।
