Get App

RIL Retail Q4 Result: मुनाफा 13% बढ़कर 2,415 करोड़ रुपये, आय 30% बढ़कर 2.60 लाख करोड़ रुपये

RELIANCE RETAIL ने वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही के लिए शानदार नतीजे जारी किये हैं। चौथी तिमाही के दौरान कंपनी का रेवन्यू 67,634 करोड़ रुपये से बढ़कर 69,288 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि कंपनी का EBITDA भी वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही के दौरान 4,786 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,925 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Apr 21, 2023 पर 9:12 PM
RIL Retail Q4 Result: मुनाफा 13% बढ़कर 2,415 करोड़ रुपये, आय 30% बढ़कर 2.60 लाख करोड़ रुपये
RELIANCE RETAIL की EBITDA मार्जिन चौथी तिमाही में बिना बदलाव के 7.1% रही

भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के रिटेल सेगमेंट का कारोबार करने वाली रिलायंस रिटेल (RELIANCE RETAIL) ने वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही के लिए अपने नतीजे आज 21 अप्रैल 2023 को जारी कर दिये हैं। कंपनी की आय में इजाफा देखने को मिला है। रिलायंस रिटेल की आय बढ़कर बढ़कर 69,288 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी का EBITDA भी वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में बढ़ा है। चौथी तिमाही में रिलायंस रिटेल का EBITDA बढ़कर 4,925 करोड़ रुपये हो गया। तिमाही आधार पर देखें तो रिलायंस रिटेल की आय बढ़कर 69,288 करोड़ रुपये रही जबकि पिछली तिमाही में कंपनी की आय 67,634 करोड़ रुपये रही थी।

रिलायंस रिटेल का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 12.9 प्रतिशत बढ़कर 2415 करोड़ रुपये रहा। जबकि आय सालाना आधार पर 30% बढ़कर 2.60 लाख करोड़ रुपये हो गई।

तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में रिलायंस रिटेल का EBITDA 4,925 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछली तिमाही में कंपनी का EBITDA 4,786 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में रिलायंस रिटेल की EBITDA मार्जिन तिमाही आधार पर 7.1% रही जबकि पिछली तिमाही में भी कंपनी EBITDA मार्जिन 7.1% ही रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें