Get App

RIL Q2 Results : नेट प्रॉफिट 27% बढ़कर 17394 करोड़ रुपए पर रहा, आय 2.34 लाख करोड़ रुपए रही

RIL Q2 Results : दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलीडेटेड EBIDTA 44867 करोड़ रुपये ( 5.4 अरब डॉलर ) रहा है। इसमें सालाना आधार पर 30.2 फीसदी की बढ़त हुई है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA 31224 करोड़ रुपए से बढ़कर 40,968 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 6.8 फीसदी से बढ़कर 7.6 फीसदी पर रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 27, 2023 पर 8:31 PM
RIL Q2 Results : नेट प्रॉफिट 27% बढ़कर 17394 करोड़ रुपए पर रहा, आय 2.34 लाख करोड़ रुपए रही
RIL Q2 Results : दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलीडेटेड EBIDTA 44867 करोड़ रुपये रहा है। इसमें सालाना आधार पर 30.2 फीसदी की बढ़त हुई है

RIL Q2 Results : देश की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने 30 सितंबर 2023 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि में कंपनी का कंसोलीडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 27 फीसदी बढ़कर 17394 करोड़ रुपए रहा है। वहीं, वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 13656 करोड़ रुपए पर रहा था। इसी तरह 30 सितंबर 2023 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में कंपनी की आय 2.34 लाख करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही में कंपनी की आय 2.35 लाख करोड़ रुपए रही थी।

दूसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का कंसोलीडेटेड EBIDTA 44867 करोड़ रुपये ( 5.4 अरब डॉलर ) रहा है। इसमें सालाना आधार पर 30.2 फीसदी की बढ़त हुई है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA 31224 करोड़ रुपए से बढ़कर 40968 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 6.8 फीसदी से बढ़कर 7.6 फीसदी पर रहा है।

RELIANCE RETAIL Q2 Result: मुनाफा 21% बढ़कर हुआ 2,790 करोड़, आय बढ़कर हुई 77,163 करोड़ रुपये

30 सितंबर 2023 को खत्म हुई दूसरी तिमाही में ऑयल टू केमिकल कारोबार की आय 1.33 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 1.48 लाख करोड़ रुपए रही है। वहीं इस अवधि में ऑयल टू केमिकल कारोबार की EBITDA तिमाही आधार 15271 करोड़ रुपए से बढ़कर 16288 करोड़ रुपए रही है। वहीं सालाना आधार पर कंपनी के ऑयल टू केमिकल कारोबार की EBITDA 11968 करोड़ रुपए से बढ़कर 16288 करोड़ रुपए पर रहा है। इस अवधि में कंपनी के ऑयल टू केमिकल कारोबार की EBITDA मार्जिन तिमाही आधार पर 11.5 फीसदी से घटकर 11 फीसदी पर और सालाना आधार पर  7.5 फीसदी से बढ़कर 11 फीसदी पर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें