Get App

RIL Q2 results: रिलायंस इंडस्ट्रीज का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 13656 करोड़ रुपए रहा

RIL Q2 results: सितंबर 2022 तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 13656 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में यह 13,680 करोड़ रुपए था

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 21, 2022 पर 8:17 PM
RIL Q2 results: रिलायंस इंडस्ट्रीज का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 13656 करोड़ रुपए रहा
RIL Q2 results

RIL Q2 results: ऑयल से लेकर टेलीकॉम सेक्टर तक दखल रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने 21 अक्टूबर को सितंबर 2022 तिमाही के नतीजे पेश किए। कंपनी के कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट की ग्रोथ साल-दर-साल आधार पर फ्लैट (ज्यादा उतारचढ़ाव नहीं) रहा। सितंबर 2022 तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 13656 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में यह 13,680 करोड़ रुपए था।

पेट्रोकेमिकल कंपनी का रेवेन्यू 33.7% बढ़कर 2.32 लाख करोड़ रुपए रहा। एनालिस्ट्स को उम्मीद थी कि प्रॉफिट ग्रोथ 12% बढ़कर 15,263 करोड़ रुपए रह सकती है। जबकि सेल्स 34% ग्रोथ के साथ 2.25 लाख करोड़ रुपए रहने की उम्मीद थी।

जानिए कैसे रहें RIL के नतीजे?

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बताया, सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड ऑपरेटिंग प्रॉफिट 14.5% बढ़कर 34,663 करोड़ रुपए रहा। जुलाई में सरकार ने क्रूड पर अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी लगाने का असर कंपनी के कारोबार पर पड़ा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें