Get App

Tata Motors Q1 Result: कंपनी को 3203 करोड़ का मुनाफा, रेवन्यू में 42% की बढ़ोतरी

जून तिमाही में टाटा मोटर्स का नेट प्रॉफिट 3203 करोड़ रुपए रहा है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 5,006.60 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी के मुनाफे की मुख्य वजह पैसेंजर व्हीकल बिजनेस के मार्जिन में बढ़ोतरी और इसकी लग्जरी कार यूनिट जगुआर लैंड रोवर ( (JLR) की जबरदस्त बिक्री है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 25, 2023 पर 5:17 PM
Tata Motors Q1 Result: कंपनी को 3203 करोड़ का मुनाफा, रेवन्यू में 42% की बढ़ोतरी
BSE में 25 जुलाई को कंपनी का शेयर 1.62 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 639.45 रुपये पर बंद हुआ।

Tata Motors Q1 Result: जून तिमाही में टाटा मोटर्स का नेट प्रॉफिट 3,203 करोड़ रुपए रहा है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 5,006.60 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी के मुनाफे की मुख्य वजह पैसेंजर व्हीकल बिजनेस के मार्जिन में बढ़ोतरी और इसकी लग्जरी कार यूनिट जगुआर लैंड रोवर ( (JLR) की जबरदस्त बिक्री है।

इस दौरान टाटा मोटर्स का रेवेन्यू साल-दर-साल आधार पर 42 फीसदी बढ़ गया है।  जून तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 1.02 लाख करोड़ रुपये रहा। पिछले साल जून तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 71,934.66 करोड़ रुपये था। टाटा मोटर्स के नतीजे 25 जुलाई को शेयर मार्केट बंद होने के बाद आए हैं।

नतीजों के ऐलान से पहले टाटा मोटर्स ने बताया था कि संबंधित अवधि में उसके ग्लोबल होलसेल आंकड़ों (जगुआर और लैंड रोवर समेत) में सालाना आधार पर 5 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई और बिक्री का आंकड़ा 3,22,159 यूनिट रहा। इस दौरान पैसेंजर व्हीकल की बिक्री 8 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 140,450 यूनिट रही।

Multibagger Stock : 5 साल में 60 गुना बढ़ा पैसा, क्या आपके पास है यह मल्टीबैगर स्टॉक

जून 2023 तिमाही में कंपनी के जगुआर और लैंड रोवर की बिक्री क्रमशः 10,324 और 82,929 यूनिट रही। दोनों को मिला दिया जाए, तो कंपनी की लग्जरी इकाई ने 93,253 गाड़ियां बेचीं, जो एक साल पहले की इसी तिमाही के मुकाबले 30 पर्सेंट ज्यादा है। संबंधित तिमाही में कंपनी का EBITDA 177 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 14,700 करोड़ रुपये रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें