देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने जून 2023 तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। फिस्कल ईयर 2024 की पहली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 16.8% बढ़कर 11,074 करोड़ रुपए रहा है। खराब बिजनेस माहौल के बावजूद कंपनी की टोटल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू (TCV) डील की ग्रोथ शानदार रही है। कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू जून 2023 तिमाही में साल-दर-साल आधार पर 13 फीसदी बढ़कर 59,381 करोड़ रुपए रही।
