Get App

Tech Mahindra Q1 Results: शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 38% गिरकर हुआ 693 करोड़ रुपये

Tech Mahindra का शुद्ध मुनाफा में सालाना आधार पर 38 प्रतिशत गिर गया। पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 692.5 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले वित्तीय वर्ष की समान तिमाही में यह 1,147.5 करोड़ रुपये रहा था। पिछले वित्तीय वर्ष की चौथी तिमाही में दर्ज किए गये 1,125 करोड़ रुपये के शुद्ध मुनाफे से ये 38 प्रतिशत कम रहा

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 26, 2023 पर 5:50 PM
Tech Mahindra Q1 Results: शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 38% गिरकर हुआ 693 करोड़ रुपये
Tech Mahindra का टोटल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू 3590 करोड़ डॉलर रहा जो पिछली तिमाही में 5920 डॉलर से 39.36 प्रतिशत कम है

आईटी सेवा कंपनी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) का रेवन्यू तिमाही आधार पर 4 प्रतिशत गिरकर 1600.7 मिलियन डॉलर (13,159 करोड़ रुपये) हो गया। ये आंकड़ा विश्लेषकों के अनुमान से कम है। यह तिमाही सभी बड़ी आईटी कंपनियों के बीच निराशाजनक रही है। हालांकि कॉन्स्टैंट करेंसी के संदर्भ में टेक महिंद्रा का रेवन्यू 4.2 प्रतिशत गिर गया है। जिससे रेवन्यू में उसके प्रतिस्पर्धियों के बीच की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इस तिमाही में विप्रो (Wipro) और एचसीएल टेक (HCL Tech) के रेवन्यू में भी गिरावट देखी गई। इसका प्रमाण मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीपी गुरनानी के इस बयान से मिलता है कि यह पिछले पांच वर्षों में उनके द्वारा देखी गई सबसे कठिन तिमाहियों में से एक है।

सालाना 38 प्रतिशत गिरा मुनाफा 

Tech Mahindra ने शुद्ध मुनाफे में साल-दर-साल 38 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की। जो 30 जून को समाप्त पहली तिमाही में 692.5 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले वित्तीय वर्ष की समान तिमाही में यह 1,147.5 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही आधार पर पिछले वित्तीय वर्ष की चौथी तिमाही में दर्ज किए गये 1,125 करोड़ रुपये के शुद्ध मुनाफे की तुलना में इसमें 38 प्रतिशत की गिरावट रही।

कंपनी के मार्जिन में भारी गिरावट आई और अनुमान से कहीं अधिक गिरावट आई। EBIT मार्जिन 6.8 प्रतिशत पर आ गया, जो पिछली तिमाही के 11.2 प्रतिशत से 440 bps गिरा है। इसकी वजह ये आंकड़ा प्रतिस्पर्धियों के बीच सबसे कमजोर हो गया है। अपने मार्जिन को बचाने के लिए टेक महिंद्रा को लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है क्योंकि यह अपने प्रतिस्पर्धियों के बीच सबसे कम बना हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें