Titan Q1 results: टाइटन कंपनी लिमिटेड (Titan Company Ltd.) ने आज 2 अगस्त को वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही के लिए अपने नतीजों का ऐलान किया। कंपनी को जून तिमाही के लिए 756 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा हुआ। जो पिछले वित्तीय वर्ष की समान तिमाही के 790 करोड़ रुपये से 4.3 प्रतिशत कम है। तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा पिछली तिमाही के 736 करोड़ रुपये से 2.7 प्रतिशत अधिक रहा। कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि कंपनी का कुल कंसोलिडेटेड रेवन्यू 11,897 करोड़ रुपये रहा। जो एक साल पहले की तिमाही में 9,443 करोड़ रुपये से 25.97 प्रतिशत अधिक है। वहीं पिछली तिमाही के रेवन्यू 10,360 करोड़ रुपये से अबकी बार रेवन्यू 14.83 प्रतिशत बढ़ गया।
