Get App

अडानी की दो कंपनियों के कर्ज से जुड़ी CreditSights की रिपोर्ट में थीं ‘खामियां’, Fitch Group की कंपनी ने मानी गलती

CreditSights ने 7 सितंबर की अपनी एक रिपोर्ट में कहा, हमें अडानी ग्रुप की कंपनियों अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) और अडानी पावर (Adani Power) में कैलकुलेशन से जुड़ी गलतियों के बारे में पता चला है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 08, 2022 पर 11:53 AM
अडानी की दो कंपनियों के कर्ज से जुड़ी CreditSights की रिपोर्ट में थीं ‘खामियां’, Fitch Group की कंपनी ने मानी गलती
फिच ग्रुप (Fitch Group) की डेट रिसर्च यूनिट क्रेडिटसाइट्स ने कहा, ये खामियां कंपनी के मैनेजमेंट के साथ बातचीत के बाद सामने आई हैं

Gautam Adani Debt : फिच ग्रुप (Fitch Group) की डेट रिसर्च यूनिट क्रेडिटसाइट्स ने कहा कि उसे भारत के सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी के नियंत्रण वाली दो कंपनियों से जुड़ी कर्ज से जुड़ी अपनी हाल की रिपोर्ट में कैलकुलेशन से जुड़ी खामियों का पता चला है। ये खामियां कंपनी के मैनेजमेंट के साथ बातचीत के बाद सामने आई हैं।

CreditSights ने 7 सितंबर की अपनी एक रिपोर्ट में कहा, “इस विचार विमर्श के तहत हमें अडानी ग्रुप की कंपनियों अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) और अडानी पावर (Adani Power) में कैलकुलेशन से जुड़ी गलतियों के बारे में पता चला है।”

अडानी ग्रुप ने किसा था क्रेडिटसाइट्स से संपर्क

हाल में अडानी ग्रुप ने कर्ज की स्थिति, कैपिटल मैनेजमेंट प्लान, ऑपरेटिंग प्रॉफिट रेश्यो में सुधार और डायवर्सिफाइड बॉरोइंग बुक की जानकारी देने के लिए मार्केट रिसर्च फर्म क्रेडिटसाइट्स (CreditSights) से संपर्क किया था। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अडानी ग्रुप ऐसा करके उसकी कर्ज से जुड़ी चिंताओं को दूर करना चाहता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें