Get App

Tesla के शेयरों में अक्टूबर में आई रिकॉर्ड उछाल, $1 ट्रिलियन के पार पहुंची Elon Musk के इस कंपनी की वैल्यू

Tesla की मार्केट वैल्यू अपने अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 31, 2021 पर 11:12 AM
Tesla के शेयरों में अक्टूबर में आई रिकॉर्ड उछाल, $1 ट्रिलियन के पार पहुंची Elon Musk के इस कंपनी की वैल्यू

दुनिया के सबसे अमीर इंसानों में से एक एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी टेस्ला इंक (Tesla Inc) के शेयरों में अक्टूबर महीने के दौरान पिछले एक साल की सबसे अधिक उछाल देखने को मिली है। इसके साथ ही Tesla की मार्केट वैल्यू (Market Capitalisation) अपने अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली Tesla के शेयरों में अक्टूबर महीने के दौरान 44 पर्सेंट की भारी उछाल आई। यह पिछले साल नवंबर 2020 के बाद किसी भी महीने में Tesla के शेयरों में आई सबसे बड़ी उछाल है। शुक्रवार को Tesla के शेयर न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में 3.4 पर्सेंट की बढ़त के साथ बंद हुए, जो इस महीने का आखिरी कारोबारी दिन है।

CBSE Term 1 Board Exam: 30 नंबर से शुरू हो रही CBSE की टर्म 1 बोर्ड परीक्षा, एग्जाम पैटर्न सहित ये हैं बाकी डिटेल

Tesla ने अक्टूबर महीने की शुरुआत सितंबर तिमाही के शानदार नतीजों के ऐलान के साथ की थी, जिसमें कंपनी की डिलीवरी और अर्निंग में मजबूत ग्रोथ देखने को मिली। इसके अलावा कंपनी ने बताया कि उसे कार-रेंटल कंपनी Hertz Global Holdings Inc से 1 लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल का ऑर्डर मिला है।

Tesla के शेयरों में पिछले 5 महीनों से लगातार तेजी देखी जा रही थी। हालांकि पिछले महीने की इन सुर्खियों ने Tesla के शेयरों में रफ्तार डाल दी और कंपनी की मार्केट वैल्यूएशन 1.1 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच गया। Tesla के शेयरों में इस धारणा से भी तेजी आई है कि आने वाले दिनों में इलेक्ट्रिक व्हीकल मुख्यधारा में आने वाले हैं।

New Rules from 1st November: 1 नवंबर से बदलने जा रहे हैं ये 5 नियम, आपकी लाइफ पर होगा सीधा असर

Tesla से पहले जिन कंपनियों की मार्केट वैल्यूएशन 1 लाख ट्रिलियन डॉलर पहुंची थीं, उनमें से अधिकतर ने 50 अरब डॉलर के सालाना रेवेन्यू को लक्ष्य को हासिल करने के बाद यह उपलब्धि पाई थी। हालांकि Tesla ने 50 अरब डॉलर के सालाना रेवेन्यू को लक्ष्य को छूने से पहले 1 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट वैल्यूएशन की उपलब्धि को हासिल कर लिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें