Get App

GIC Re Q4 Results: सरकारी री-इंश्योरेंस कंपनी का मुनाफा 17% गिरा, डिविडेंड का ऐलान

GIC Re Q4 Results: GIC Re का चौथी तिमाही का मुनाफा 17% घटकर ₹2,183 करोड़ रहा, हालांकि पूरे साल का प्रॉफिट 3% बढ़ा। ग्रॉस प्रीमियम इनकम और कुल परिसंपत्तियों में सुधार के साथ कंपनी ने ₹10 डिविडेंड की सिफारिश की है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 26, 2025 पर 11:44 PM
GIC Re Q4 Results: सरकारी री-इंश्योरेंस कंपनी का मुनाफा 17% गिरा, डिविडेंड का ऐलान
GIC Re भारत के घरेलू री-इंश्योरेंस मार्केट में सबसे बड़ी कंपनी है।

GIC Re Q4 Results: सरकार के मालिकाना हक वाली री-इंश्योरेंस कंपनी General Insurance Corporation of India (GIC Re) ने मार्च 2025 में समाप्त चौथी तिमाही के वित्तीय नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने 17% की गिरावट के साथ ₹2,183 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में ₹2,642 करोड़ रहा था।

कंपनी की स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, तिमाही के दौरान ग्रॉस प्रीमियम इनकम 18.8% बढ़कर ₹10,367 करोड़ रही, जबकि पिछले साल यह ₹8,724 करोड़ थी। इसी अवधि में कुल आय ₹9,222 करोड़ से बढ़कर ₹11,364 करोड़ हो गई।

हालांकि, कंपनी को तिमाही में ₹392 करोड़ का अंडरराइटिंग घाटा हुआ, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में ₹570 करोड़ का अंडरराइटिंग लाभ दर्ज किया गया था।

डिविडेंड की सिफारिश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें