Get App

IDBI Bank Q1 Results: नेट प्रॉफिट 62% बढ़कर 1224 करोड़ रुपए पर रही, एसेट क्वालिटी में दिखा सुधार

IDBI Bank Q1 Results: पहली तिमाही में आईडीबीआई बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार देखने को मिला है। तिमाही दर तिमाही आधार पर आईडीबीआई बैंक का ग्रॉस एनपीए 6.38 फीसदी से घटकर 5.05 फीसदी पर रहा है। वहीं, नेट एनपीए 0.92 फीसदी से घटकर 0.44 फीसदी पर रही है। इस स्टॉक का आज का दिन का हाई 58.95 रुपए का और दिन का लो 57.70 रुपए का है। स्टॉक का 52 वीक हाई 62 रुपए और 52 वीक लो 34.85 रुपए का है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 24, 2023 पर 3:29 PM
IDBI Bank Q1 Results: नेट प्रॉफिट 62% बढ़कर 1224 करोड़ रुपए पर रही, एसेट क्वालिटी में दिखा सुधार
अप्रैल-जून 2023 तिमाही में आईडीबीआई बैंक की नेट इन्टरेस्ट मार्जिन सालाना आधार पर 178 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 5.8 फीसदी रही है

IDBI Bank Q1: प्राइवेट सेक्टर के बैंक आईडीबीआई बैंक ने 24 जुलाई को 30 जून 2023 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अप्रैल-जून तिमाही में बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 62 फीसदी की उछाल के साथ 1224 करोड़ रुपए पर रहा है। जबकि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बैंक का मुनाफा 756 करोड़ रुपए पर रहा था। 30 जून 2023 को खत्म हुई पहली तिमाही में आईडीबीआई बैंक की ब्याज से होने वाली कमाई सालाना आधार पर 60.7 फीसदी की बढ़त के साथ 3997.6 करोड़ रुपए पर रही है। बता दें कि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बैंक की ब्याज से होने वाली कमाई 2487.5 करोड़ रुपए पर रही थी।

एसेट क्वालिटी हुई बेहतर

पहली तिमाही में आईडीबीआई बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार देखने को मिला है। तिमाही दर तिमाही आधार पर आईडीबीआई बैंक का ग्रॉस एनपीए 6.38 फीसदी से घटकर 5.05 फीसदी पर रहा है। वहीं, नेट एनपीए 0.92 फीसदी से घटकर 0.44 फीसदी पर रही है।

NIM में भी सुधार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें