Get App

इंडसइंड बैंक को डेरिवेटिव गड़बड़ी से लगेगा ₹1,979 करोड़ का झटका, मिल गई एक्सटर्नल रिपोर्ट

इंडसइंड बैंक को डेरिवेटिव गड़बड़ी से ₹1,979 करोड़ का झटका लगेगा। इससे उसकी नेट वर्थ पर 2.27% असर पड़ेगा। बैंक के शेयरों में पहले भारी गिरावट आई, जो अब काफी हद रिकवर हो चुकी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 15, 2025 पर 9:03 PM
इंडसइंड बैंक को डेरिवेटिव गड़बड़ी से लगेगा ₹1,979 करोड़ का झटका, मिल गई एक्सटर्नल रिपोर्ट
इंडसइंड बैंक के शेयर मंगलवार (15 अप्रैल) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर ₹735.50 पर बंद हुए।

इंडसइंड बैंक ने मंगलवार को बताया कि उसे डेरिवेटिव गड़बड़ी के मामले में एक्सटर्नल ऑडिट की रिपोर्ट मिल गई है। इसके मुताबिक, डेरिवेटिव से जुड़ी गड़बड़ियों के कारण बैंक की नेट वर्थ पर ₹1,979 करोड़ यानी करीब 2.27% का नकारात्मक असर पड़ा है।

बैंक ने कहा कि इस गड़बड़ी का असर FY25 की फाइनेंशियल स्टेटमेंट्स में दिखेगा। पिछले महीने, बैंक ने अपनी डेरिवेटिव पोर्टफोलियो में पाई गई गड़बड़ियों की जांच के लिए एक स्वतंत्र एजेंसी को नियुक्त किया था।

इंटरनल ऑडिट भी हुआ था

बैंक के अनुसार, इंटरनल ऑडिट में नेगेटिव असर को 2.35% आंका गया था, जबकि एक्सटर्नल एजेंसी ने इसे 2.27% बताया है। बैंक ने कहा, '10 मार्च 2025 को हमने यह खुलासा किया था कि डेरिवेटिव पोर्टफोलियो के कुछ खातों में गड़बड़ियां पाई गई थीं।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें