Get App

iPhone 13 सीरीज के लिए प्री-ऑर्डर शुक्रवार 5.30 PM से शुरू, जानिए प्राइस और ऑफर्स

एपल के ऑनलाइन स्टोर या रिटेल और ई-कॉमर्स साइट्स के जरिए प्री-ऑर्डर दिए जा सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 17, 2021 पर 7:50 PM
iPhone 13 सीरीज के लिए प्री-ऑर्डर शुक्रवार 5.30 PM से शुरू, जानिए प्राइस और ऑफर्स

इस सप्ताह की शुरुआत में पेश की गई iPhone 13 सीरीज के लिए Apple शुक्रवार शाम 5:30 से प्री-ऑर्डर शुरू करेगी। प्री-ऑर्डर 30 देशों और रीजन में एक साथ शुरू होंगे। इनमें भारत के अलावा, अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, जापान, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी और कनाडा शामिल हैं। यह पहली बार है कि जब Apple भारत में पहले राउंड में ही प्रोडक्ट को लॉन्च कर रही है।

नई सीरीज में iPhone 13, iPhone 13 मिनी, iPhone 13 प्रो और iPhone 13 प्रो मैक्स शामिल हैं।

देश में कस्टमर्स एपल के ऑनलाइन स्टोर या ई-कॉमर्स चैनल्स पर नए iPhone के लिए प्री-ऑर्डर दे सकते हैं।

एपल के प्रोडक्ट्स की डिस्ट्रीब्यूटर इनग्राम मैक्रो iPhone की नई सीरीज 3,200 से अधिक रिटेल लोकेशंस और रेडिंगटन लगभग 3,500 लोकेशंस पर उपलब्ध कराएगी। फ्लिपकार्ट और एमेजॉन पर भी प्री-ऑर्डर दिए जा सकेंगे। फोन 24 सितंबर से उपलब्ध होंगे।

iPhone 13 के बेस मॉडल का प्राइस 79,900 रुपये है। यह 256 GB और 512 GB वेरिएंट्स में भी उपलब्ध है जिनका प्राइस क्रमशः 89,900 रुपये और 1,09,900 रुपये का है।

प्रो मॉडल के 128 GB बेस वेरिएंट का प्राइस 1,19,900 रुपये और 256 GB और 512 GB वेरिएंट्स का क्रमशः 1,29,900 रुपये और 1,49,900 रुपये है। प्रो मॉडल 1 TB के वेरिएंट में भी जिसका प्राइस 1,69,900 रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें