Get App

Jet Airways: क्रेडिटर्स की कमेटी ने बोली जमा करने की तारीख 10 मार्च तक बढ़ाई

इनसॉल्वेंसी प्रॉसेस के दौर से गुजर रही जेट एयरवेज की बोली जमा करने की समय सीमा सोमवार को खत्म हो गई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 19, 2020 पर 4:26 PM
Jet Airways: क्रेडिटर्स की कमेटी ने बोली जमा करने की तारीख 10 मार्च तक बढ़ाई

 जेट एयरवेज की कमेटी ऑफ केडिटर्स (Committee of Creditors-CoC) ने मंगलावर को बोली जमा करने की समय सीमा 10 मार्च तक बढ़ाने का फैसला किया है। इसका वजह ये है कि नई कंपनी ने एयरलाइन में रुचि दिखाई है। CNBC TV18 ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है।

इनसॉल्वेंसी प्रॉसेस (insolvency process) के दौर से गुजर रही जेट एयरवेज की बोली जमा करने की समय सीमा सोमवार को खत्म हो गई है। 

सूत्रों के मुताबिक, रूस की फार ईस्ट एशिया डेवलपमेंट फंड (Far East Asia Development Fund) से एक टीम Enso ग्रुप के साथ CoC से मुलाकात की और जेट एयरवेज में रुचि व्यक्त की है।

लिहाजा CoC ने बोली जमा करने की समय सीमा बढ़ाकर 10 मार्च कर दी है।
हालांकि इस मामले में जेट एयरवेज के resolution professional आशीष छावछारिया का जवाब देने के लिए मौजूद नहीं थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई हेड ऑफिस वाले Enso ग्रुप को consortium बनाने के लिए एक भारतीय पार्टनर की तलाश है। जिसे औपचारिक रूप से बोली में रखा जाएगा। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक Enso ग्रुप ऑयल एंड गैस, धातु खनन, स्वास्थ्य सेवा, इन्फ्रास्टक्चर और रियल एस्टेट से जुड़े हुए हैं। 

इससे पहले साउथ अमेरिका की सिनर्जी ग्रुप और नई दिल्ली की Prudent ARC को रिजोल्यूशन प्लान जमा करने का समय दिया गया था। लेकिन वो तय समय पर जमा नहीं कर पाए।

बता दें कि जेट एयरवेज के विमान अप्रैल 2019 में आसमान से जमीन पर आ गए थे। बैंकों के पास कंपनी का 8,000 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है।     

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें