Get App

राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल इस बैंक स्टॉक पर बुलिश हैं ब्रोकरेज फर्में

केनरा बैंक का सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट बढ़कर लगभग 1,333 करोड़ रुपये पर पहुंच गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 28, 2021 पर 10:26 AM
राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल इस बैंक स्टॉक पर बुलिश हैं ब्रोकरेज फर्में

बड़े सरकारी बैंकों में शामिल केनरा बैंक का सितंबर में समाप्त हुई तिमाही में नेट प्रॉफिट बढ़कर लगभग 1,333 करोड़ रुपये रहा। बैंक को बैड लोन के लिए प्रोविजनिंग कम होने से मदद मिली है। इसके साथ ही केनरा बैंक की नॉन-इंटरेस्ट इनकम और DHFL के रिजॉल्यूशन से रिकवरी बढ़ी है। पिछले वर्ष की इसी अवधि में केनरा बैंक का प्रॉफिट लगभग 444 करोड़ रुपये का था।

स्टॉक मार्केट के माहिर इनवेस्टर कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला के पास केनरा बैंक में 1.60 प्रतिशत हिस्सेदारी है। जून तिमाही में झुनझुनवाला का इस स्टॉक में इनवेस्टमेंट नहीं था।

ब्रोकरेज फर्म Emkay ने केनरा बैंक के स्टॉक पर बाय रेटिंग बरकरार रखी है। इसका कहना है कि बैंक का प्रॉफिट अनुमान से अधिक रहा है। इसके पीछे ट्रेजरी इनकम बढ़ना, प्रोविजनिंग कम होना और DHFL से रिकवरी बड़े कारण हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें