Mazagon Dock Shipbuilders (मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स) देश की सबसे बड़ी डिफेंस कंपनी है। कंपनी के शेयरों का आवंटन हो चुका है। अगर आपके पास SMS के जरिए अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है तो आप खुद चेक कर सकते हैं। कंपनी के IPO को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। IPO के आखिरी दिन तक Mazagon Dock Shipbuilders का IPO 157.6 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस हिसाब से यह पिएस्ट माइंड्स (Happiest Minds) और Chemcon Speciality Chemicals से भी आगे रहा।
आज Mazagon Dock के शेयर अलॉट कर दिए गए हैं। अगर आपको शेयर नहीं मिल पाए हैं तो आपका फंड 8 अक्टूबर तक आपके खाते में वापस आ जाएगा। लेकिन उसके पहले चेक कीजिए कि आपको Mazagon Dock Shipbuilders के शेयर अलॉट हुए हैं या नहीं।
ऐसे चेक करें स्टेटस
BSE की वेबसाइट पर चेक करने के लिए सबसे पहले आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा-
https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx
इसके बाद चेक बॉक्स में इक्विटी लिखिए
आप अपना एप्लिकेशन नंबर डालिए।
PAN नंबर डालकर सर्च कीजिए। आपको अपना स्टेटस नजर आएगा।
स्टेटस चेक करने के और भी तरीके हैं
सबसे पहले आप ipo.alankit.com पर क्लिक करें।
इसके बाद Mazagon Dock Shipbuilders पर क्लिक करके ड्रॉप डाउन में अपना एप्लिकेशन नंबर लिखें। आप एप्लिकेशन नंबर की जगह डीमैट अकाउंट नंबर या PAN लिखकर भी अलॉटमेंट चेक कर सकते हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
