द इकोनॉमिक्स टाइम्स में प्रकाशित खबर के मुताबिक मदरसन ग्रुप (Motherson Group) एक इटैलियन ऑटो कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी मारेली (Marellli) को खरीदने के लिए बातचीत की एडवांस स्टेज में है। हालांकि इस रिपोर्ट में ये नहीं बताया गया है कि इस डील की शर्तें क्या होंगी और इसकी फंडिंग कैसे की जाएगी। अगर ये अधिग्रहण पूरा होता है तो भारत का सबसे बड़ा ऑटो मोबाइल कलपुर्जे बनाने वाला मदरसनग्रुप अपने सेगमेंट के टॉप 10 ग्लोबल कंपनियों में पहुंच जाएगा। ET की इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इस डील का ऐलान मई के अंत या जून के शुरुआत में हो सकता है।
